बीकानेर। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गये बयान पर पलटवार करते हुए बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि वे आज ही क्यों बोले। उस समय क्यों नहीं बोले। उस समय बोलते तो नंगे हो जाते। आज पुरानी बात हो गई है। चन्नी चर्चा में रहने के लिये इस प्रकार के उलटे बयान दे रहे है। सर्जिकल स्ट्राइक का विडियो जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि वे उस पार्टी के नेता है जो आज तक झूठ बोलते आएं है। देश के लोगों को धोखा देते आएं। ऐसे आरोपों पर जनता विश्वास नहीं करती। व्यास ने कहा कि पीएम मोदी ने देश हित में काम किया है। वो उन्हें पच नहीं रहा है। इसलिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है।
