पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में काफी बदलाव आया है। जिले में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में काफी गिरावट हुई है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीती रात तेज गति से हवा के साथा बरसात हुई और अलसुबह तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया।धूलभरी हवाओं की दस्तक के बाद शनिवार दोपहर बाद काली घटाएं छाईं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने‌ को मिल रहा है। पिछले 2 दिन से हल्की बादलवाही के कारण मौसम ने पलटा खाया है।आज सुबह आसमान में घने बादल छाए लेकिन अब दोपहर 11 बजे धूप निकली है और हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिलेभर में हवाएं चल रही हैं। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं इसलिए तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार 5 और 6 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *