एंकर – बीकानेर भाजपा की तिरंगा पद यात्रा को लेकर बीकानेर आए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने आज भाजपा संभाग कार्यालय में कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के शौर्य और पराक्रम के साथ पूरा देश खड़ा है। इसे प्रदर्शित करने के लिए भाजपा की ओर से देश भर में तिरंगा पद यात्रा निकलेगी।16 मई को बीकानेर में भी तिरंगा पड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि जब एयर व सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो वो सबूत मांगते हैं।और अब भी भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखते हुए पाकिस्तान के कई आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया तो कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है और आज भी सेना को बधाई देने के स्थान पर ट्रंप की चिंता कर रहे है। आज दिक्खत यह हो गई की कांग्रेस में राष्ट्र गौरव खत्म हो गया है। वो केवल भाजपा का विरोध करते-करते राष्ट्र का विरोध करने लग जाती है। युद्ध रोकने में भारत की सेना सक्षम थी और दोनों देशों की डीजीएमओ ओर से हुई वार्ता के बाद ही युद्ध को रोका गया है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस के लोग ट्रंप का गुणगान बंद करें और भारत की सेना का गुणगान करें तो हम सब मान लेंगे कि वह भारत के साथ है। वहीं उन्होंने कहा कि पीओके हमारा देश का भाग है और इस संकल्प को हम जल्द पूरा करेंगे।
बाइट- अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।
