बीकानेर में आज भाजपा गोपेश्वर मंडल की और से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत के नेतृत्व मे यह तिरंगा यात्रा महावीर चौक से मैन बाजार गंगाशहर तक निकाली गयी। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *