बीकानेर। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बीकानेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपाईयों व इंगानप कर्मचारी संघ की ओर से स्वागत सत्कार किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रावत ने कहा कि वन्दे गंगा जल संरक्षण महाअभियान के अन्तर्गत राज्य स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जल स्वावलम्बन पखवाड़ा 5 से 20 जून तक आयोजित होगा। यह अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इससे व्यापक जन को जोडऩे की आवश्यकता है। यह अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। तालाब पर अतिक्रमण पुन:नहीं हो। इसके लिये अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इंदिरा गांधी नहर को लेकर भी सरकार गंभीर है। जिसमें पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो इसको सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही गर्मियों में पानी की किल्लत न हो। ऐसा प्रबंधन किया जाएगा। सम्भाग के समस्त जल स्त्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाना सुनिश्चित किया जाए।