आजादी के बाद बीकानेर के चौथे विधायक और बीकानेर शहर में कांग्रेस पार्टी से प्रथम विधायक, स्वतंत्रता सेनानी, मजदूर नेता, और राजस्थान इंटक के संस्थापक स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की 39वीं पुण्यतिथि गोकुल सर्किल पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस शहर के प्रबुद्ध लोगों ने गोकुल प्रसाद पुरोहित की मूर्ति को माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, सेवा दल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कल्ला, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, बीकानेर लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी और पिछली सरकार में अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष मदन मेघवाल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संजय आचार्य, कांग्रेस नेता अरुण व्यास, नवनीत गोपाल पुरोहित सुनील गोपाल पुरोहित राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी संतोष रंगा, एडवोकेट कुंदन कांत व्यास, एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित एडवोकेट अनिल गोपाल पुरोहित, रवि गोपाल पुरोहित आनंद व्यास महेंद्र मेहता गांधीवादी विचारक श्याम नारायण रंगा, राष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकार आदरणीय मदन जैरी, ख्यातनाम लोक कलाकार सांवरलाल रंगा उर्फ घोटा महाराज, विष्णु कुमार रंगा, समाज सेवक खुशाल चंद्र व्यास अशोक व्यास, एडवोकेट विजय हर्ष सहित बीकानेर शहर के गणमान्य नागरिक और शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।