मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार बकरीद (ईद उल अजहा) आज मनाया गया। त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अज़हा के मौके पर बीकानेर की ईदगाह में 7 बजकर 45 मिनट पर नमाज हुई। नया शहर थाना स्थित बड़ी ईदगाह में में सामुहिक रूप शहरकाजी जनाब शाहनवाज़ हुसैन ने नमाज अदा करवाई और देश में अमन चैन की दुआ की। इस मौके पर काजी साहब ने कहा कि यह पर्व इंसान को बुराइयों से दूर रहने की सीख देता है। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा का आह्वान किया। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।नमाज़ के बाद क़ुर्बानी का दौर चला। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *