बीकानेर
शहर कांग्रेस की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शशि कला राठौड़ का आज कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शॉल और साफा पहनकर के राठौड़ का सम्मान किया। इस दौरान राठौड़ ने उमा सुथार और संतोष पडिहार सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी महिला कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाएंगे।
