बीकानेर। वृन्दावन स्थित वात्सल्य आश्रम से करीब 47 बालिकाओं का एक दल आज बीकानेर पहुंचा। ये बालिकाएं जैसलमेर स्थित लौगेवाला बॉर्डर एरिया में सैनिकों को रक्षाबंधन के दिन रक्षा सूत्र बांधेगी। इन बालिकाओं के रहने की व्यवस्था विश्नोई धर्मशाला में की गई है। बीकानेर पहुंचने पर सनातन धर्म रक्षा समिति की ओर से स्वागत किया गया। समिति के प्रहलाद सिंह मार्शल ने दल का सत्कार करते हुए बताया कि वात्सल्य आश्रम की इन बालिकाओं द्वारा सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधा जाता है।