बीकानेर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों की ओर से आज अपना घर आश्रम के प्रभुजनों को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेत्री संतोष पडिहार व उमा सुथार की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने सौ से ज्यादा प्रभुजनों को रक्षा का सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि भाई-बहन के अटूट पर्व पर इन प्रभुजनों को अपने परिवार जैसा स्नेह देने के उद्देश्य से रक्षा सूत्र बांधकर बहनों ने अपना फर्ज निभाया।