बीकानेर के रविंद्र रंग मंच पर महिला कांग्रेस की तरफ से आयोजित नारी न्याय सम्मेलन व पद भर ग्रहण समारोह में भाग लेने आई प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि 2025 का साल कांग्रेस ने संगठन निर्माण को समर्पित किया है। इसी के तहत सभी जगह पर नए सिरे से संगठन को खड़ा किया जा रहा है। बीकानेर में भी आज बड़ी संख्या में महिलाएं महिला कांग्रेस के इस कार्यक्रम में शामिल हुई है जो एक अच्छा संकेत है। वहीं उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रदेश में बढ़ती महिला अत्याचार ओर बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब भाजपा बड़े जोर-जोर से यह मुद्दा उठा रही थी कि नहीं सहेगा राजस्थान.. लेकिन अब खुद महिला उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हो रही है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा ध्यान वोट चोरी में लगा हुआ है और वोट चोरी करके यह सरकार बना रहे हैं। लेकिन अब महिलाएं भी आगे आकर कांग्रेस संगठन में इन सब मुद्दों पर लड़ने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *