बीकानेर में आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वी जयंती पर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचशती सर्किल स्थित गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओ ने पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। स्मरण सभा को संबोधित करते हुए शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहाकि राजीव गांधी इस देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में गिने जाते है,भारत देश के युवाओं और किसानों के प्रेरणास्पद रहे है। देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहाकि राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत एक विशाल शक्तिशाली देश के रूप में विश्व के मानचित्र पर उभरना चालू हो चुका था और आज जिस डिजिटल इंडिया की बात हो रही है उसकी आधारशिला राजीव गांधी जी ने रखी थी। कार्यक्रम में नोखा विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल,पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।