बीकानेर। रामदेवरा मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों के दल रामदेवरा की और बढ़ रहे है। हाथो में बड़ी बड़ी ध्वजा लेकर पैदल यात्री बाबा की जयघोष करते हुए नजर आ रहे है। वही संख्या में सेवादार यात्रियों की सेवा में जुटे हुए है। कोलायत से आगे दियातरा क्षेत्र में पैदल यात्रियों की लम्बी कतारे हाइवे पर देखी जा रही है। वही बड़ी संख्या में लोगो सेवा कार्य और यात्रियों से मिलने भी पहुंच रहे है। पैदल यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए खाने पीने के साथ चिकित्सा के कैम्प लगाए गए है। जहां सुबह से लेकर रात तक सेवादार सेवा कर रहे है।