बीकानेर
देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के जन्मोत्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के रियासत कालीन जूनागढ़ गणेश मंदिर में केक काटा,बड़ा गणेश मंदिर,श्री आदि गणेश मंदिर,सट्टा बाजार स्थित गणेश मंदिर,इक्किसिया गणेश मंदिर,कान गणेश मंदिर में गणपति का विभिन्न तरल पदार्थों से अभिषेक किया गया। वहीं घर घर में भी गजानन की पूजा अर्चना कर मोदक का भोग लगाया गया। रंग-बिरंगी रोशनियों और चारों ओर महकते फूलों से सजे मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में भगवान गणपति के दर्शनार्थ लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं मंदिरों के बाहर अस्थाई दुकानें लगने से मेले सा माहौल दिखा। दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में सुबह चार बजे गजानंद के दूध,दही,घी,शहद,चीनी,पंचामृत,केशर से अभिषेक किया गया। अभिषेक पं. विजय श्रीमाली,सुनील व्यास ने मंत्रोंच्चारण के साथ अभिषेक को संपन्न कराया। इसके बाद विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की गई, जिसमें गणपति के 2101 किलो का प्रसाद व151 किलो के फलों का भोग लगाया गया।
