बीकानेर। शहर के वार्ड 01 सब्जी मंडी के पीछे जलभराव ओर बारिश के कारण एक मकान गिर गया। गनीमत रही जानमाल नहीं हुई। जिसके बाद लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इसके विरोध स्वरूप मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ओर हरि किशन जाट पहुंचे। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि इस वार्ड में सीवर लाइने चॉक है। निगम प्रशासन को काफी बार अवगत कराया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।अभी कुछ दिन पहले ही इस वार्ड में जल भराव हुआ था। तब निगम आयुक्त को इसकी इतला भी दी गई। किन्तु आज तक किसी प्रकार की कोई करवाई हुई। जिसके चलते आज बड़ा हादसा होते होते रह गया। प्रदर्शन कारियों ने चेतावनी दी कि निगम प्रशासन अगर इस ओर ध्यान नहीं देगा। तो आने वाले दिनों में सड़क जाम करनी पड़ेगी।
