भारतीय युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए गुरूवार क ो हल्ला बोल के तहत समागम व पैदल मार्च का आयोजन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उदय भानु चिब ने कहा कि राहुल गांधी ने हर चोरी का तथ्यों के साथ पर्दाफाश किया है। अगर भाजपा वोट चुराएगी तो युवा कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। चिब ने यह भी कहा कि ये लड़ाई सिर्फ एक वोट की नहीं,बल्कि उस विश्वास की है जिस पर लोकतंत्र टिका है। अगर मोदी सरकार हमारे वोट देने का अधिकार छीनने पर उतर आई है,तो चुप रहना गुनाह होगा। पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि जब लड़ाई देश के वजूद की हो,तो सड़कों पर उतरना जिम्मेदारी बन जाती है। क्योंकि अगर वोट ही चोरी होता रहा,तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खत्म हो जाएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री भंवरसिंह,गोविन्दराम मेघवाल,महेन्द्र गहलोत,शहर अध्यक्ष भंवर कूकणा सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। बाद में रविन्द्र रंगमंच से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया।