बीकानेर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। संघ के बीकानेर महानगर के सातों नगरों में पथ संचलन के आयोजन किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा पदविन्यास, दण्डयोग, व्यायाम योग एवं घोष का प्रदर्शन किया गया। जहां-जहां से भी पथ संचलन निकला था। वहाीं पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश में आन्तरिक खतरों व समस्याओं से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को तैयार रहना चाहिए। उत्सव के पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ घोष की ताल पर कदम मिलाते हुए नगरों के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन निकाला। संचलन का जगह-जगह पर समाज बंधुओं, मातृशक्ति व बालकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *