बीकानेर में दीपावली तारीख को लेकर प्रमुख पंडितों व पंचांगकर्ताओ विवाद उत्पन्न के बाद आज किराडू बगेची में प्रमुख आचार्यगण,पंडितगण व विद्वानजनों ने दीपावली पर्व मनाने के विषय पर मंथन ho किया। सभी ने पंचांगीय गणना एवं वैदिक मान्यताओं के आधार पर दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को मनाना शास्त्र सम्मत बताया है। सभी का मानना था कि 20 तारीख को 3 बजकर 18 मिनट के बाद से अमावश्य की प्राप्ति हो जाएगी प्रदोष काल में सम्पूर्ण समय रहेगी। वही तीज त्योहारों को लेकर होने वाली भ्रम की स्थिति को खत्म करने के लिये जल्द ही बीकानेर में भी काशी की तर्ज पर बीकानेर विद्धत परिषद का गठन किया जाएगा। जिसमे बीकानेर के ज्योतिषी,पंचाग के गणितज्ञ,धर्म-शास्त्र का ज्ञान रखने वाले गुणीजन सम्मिलित रहेंगे। जो भविष्य मे किसी भी तीज,पर्व, त्यौहार व्रत आदि का ये परिषद् अपना शास्त्र सम्मत निर्णय देंगे। ताकि किसी प्रकार से कोई तीज त्योहार दो न मनाएं जाएं।
बाइट- पंडित राजेंद्र किराडू, पंचांगकर्ता।