बीकानेर भाजपा द्वारा अरावली पर्वतमाला को खत्म करने और मनरेगा योजना में किए बदलाव के विरोध में शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कियाऔर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया।देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहाकि समय रहते हम नहीं चेतेंगे तो हमारी अरावली पर्वत माला नष्ट हो जाएगी। पश्चिमी राजस्थान में जैसे रेगिस्तान है वैसे ही पूर्व राजस्थान के हालात हो जाएगे। इस लिए समय रहते सरकार अरावली को बचाने का काम करे। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहाकि पहले मनरेगा में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत तक वहन करती थी लेकिन अब इसे बदल कर 60 – 40 कर दिया है। जिससे लोगो को रोजगार नहीं मिलेगा। इनका उद्देश्य कांग्रेस कि योजनाओ को खत्म करना और महात्मा गांधी का नाम हटाना है जिसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
बाइट- बिशनाराम सिहाग, देहात जिलाध्यक्ष।
बाइट – मदन गोपाल मेघवाल,शहर जिलाध्यक्ष।
