जोधपुर से जुगल नवल
जोधपुर के सूरसागर में बवाल रात को पथराव, दुकान की आग के हवाले
किशोरों में हुआ था झगड़ा
दो दिन से नहीं रुक रहा बवाल
रात को पथराव बोतलें फेंकी
शुक्रवार रात भारी पुलिस बल तैनात
फायर ब्रिगेड बुलाई
शहर के सूरसागर एरिया मेें एक बार फिर माहौल तनावपूर्व हो गया है। बुधवार को दो किशोरों के झगड़े के बाद शुक्रवार को भी बवाल हुआ। दिन में भी बवाल हुआ था,पुलिस ने जैसे तैसे शांत करवाया दिया। मगर रात को फिर से यहां पर बवाल हो गया। आरएसी के जवानों सहित भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एक दुकान मेें आग लगाने पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। क्षेत्र में पथराव के साथ कांच की बोतलें भी फेंकी गई है।
बुधवार को सूरसागर थाना क्षेत्र के आंबों का बास व्यापारियों का मोहल्ला के दो किशोरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब एक किशोर ने दूसरे के सिर पर चाबी मार दी थी। जिससे मामला बढ़ गया। गुरुवार को दो पक्ष के लोग एकत्र हो गए। एक पक्ष थाने में पहुंचा तो पीछे से दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने दो पक्ष की तरफ से परस्पर केस दर्ज कर लिया था और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
शुक्रवार को दिन में यहां क्षेत्र मेें माहौल फिर बिगडऩे पर पुलिस बल को लगाया गया। मगर रात रात होते फिर माहौल गर्मा गया। पुलिस के आला अफसर सहित आरएसी के जवानों को वहां तैनात रखा गया है। देर रात तक पुलिस की गाडिय़ां क्षेत्र में राउण्ड करती नजर आई। फिल हाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *