आपसी विवाद में युवक की हत्या पुलिस पहुंची मौके पर
सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित साईं कॉलोनी में बीती रात को आपसी विवाद में युवक को हत्या हो गई पुलिस को मामले की जानकारी सुबह मृतक के घर पर उसका शव मिलने पर हुई जिसपर सीओ पुष्पेंद्र वर्मा, शहर थानाधिकारी बंसीलाल साद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरक्षण किया। शहर थानाधिकारी बंसीलाल साद ने बताया की गांधीनगर क्षेत्र के साईं कॉलोनी में एक मकान में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जंहा मृतक महेंद्र (40) पुत्र सरनाथ सिंह निवासी अजमेर हाल आबूरोड का शव घर के बाहर फर्श पर पड़ा हुआ था.। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे जिससे प्रतीत होता है मृतक की हत्या हुई है। जानकारी में सामने आया की दों युवक रात्रि में साथ में बैठें थे किसी बात को लेकर वापस में विवाद हो गया आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौपा जाएगा। मृतक एक निजी कम्पनी में गार्ड का कार्य करता था।
