बीकानेर। जिले के नोखा गांव की विवाहिता शोभा की आज इलाज के दौरान मौत का मामला गर्मा गया है। मृतका के पीहर पक्ष ने पीबीएम की मोर्चरी के आगे प्रदर्शन कर शव उठाने से इंकार कर दिया है। मृतका की मां लिक्षमा का आरोप है कि शोभा के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर हमारे गांव केसरदेसर जाटान छोड़ दिया। उस समय हम लोग घर पर नहीं थे। घर पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष ने मृतका शोभा के ससुराल वालों को गिरफ्तार करने वालों की मांग करते हुए शव को उठाने से इंकार कर दिया।
