मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विधानसभा में बीकानेर में नगर विकास न्यास के स्थान पर बीकानेर विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा के बाद आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के बीकानेर पहुंचने पर लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। वही सर्किट हाउस से विधायक सेवा केंद्र तक स्वागत रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने विधायक जेठानंद व्यास का पुष्प मालाओं से स्वागत सत्कार किया। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि यह बीकानेर की जनता और कार्यकर्ताओं की ताकत है कि मैं विधानसभा में लोगो की आवाज उठा रहा हु। मेने यह प्रस्ताव रखा मुख्यमंत्री ने तुरंत इसकी घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने बीकानेर शहर के विकास के लिए भी कई बजट दिए हैं। इसके लिए मैं और बीकानेर की जनता मुख्यमंत्री के आभारी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि 5 साल में उनका लक्ष्य है कि बीकानेर का नक्शा ही बदल दिया जाए इसके लिए वह लगातार काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *