बीकानेर।श्रावण मास के अधिष्ठाता देव भगवान शिव पूरे माह भक्त अभिषेक कर रहे है। इसी कड़ी में आज अनेक मंदिरों में केसर,चंदन, बिल्वपत्र, दूध व जलधाराओं से विशेष अनुष्ठान व महारुद्राभिषेक कर बारिश के लिए प्रार्थना की गई। शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। दिन भर बादल छाए रहने से हुए खुशगवार मौसम में शहर की विभिन्न बस्तियों व कॉलोनियों में शिव विग्रहों के दर्शनार्थ श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। भोलेनाथ का कई जगहों पर लता-पताओं से हरयाळो शृंगार भी किया गया। तो जूनागढ़ के पास स्थित शिखरवन महादेव मंदिर में सहस्त्रघट अभिषेक किया गया। जिसमें 1001 मटकों में विभिन्न प्रकार के जड़ी बुटियों के जल से अभिषेक किया गया। बाद में भगवती के पाठ व महाप्रसाद का आयोजन हुआ। पं मन मोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में श्री ब्रह्मा कालेश्वर का आज चावल से अभिषेक किया गया। कल मधु यानी शहद से अभिषेक होगा। पीठ से जुड़े एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया कि आगामी एक हफ्ते में सप्तधान खीर से वन्य अभिषेक से संबंधित पदार्थ से किया जाएगा शिव शक्ति साधना पीठ के जुड़े भक्त इसमें पूर्ण भक्ति भाव से शामिल हो रहे हैं।
