एंकर/बीकानेर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत यू के विधिक सेवा शिविर लंदन के दौरे के बाद पहली बार बीकानेर लोटने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत की इस पर मंत्री का कहना है कि भारत और इंग्लैंड के बीच कानूनी क्षेत्र में पारस्परिक संबंधों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए वे यूके गए थे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के महीने में हर साल वह लीगल ईयर मनाते हैं। उस कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। वहां के कानून मंत्री से बात की और कानूनी क्षेत्र में दोनों देशों में पारस्परिक संबंध कैसे बढ़ सकते हैं, इस पर चर्चा की।
मेघवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके कार्यकाल में किस तरह का माहौल था। होटल में लंबे समय तक एमएलए रहे, पूरी की पूरी सरकार होटल में बंद थी। राजस्थान में पानी के दो बड़े प्रोजेक्ट आकर ले रहे हैं। ईआरसीपी के लिए यदि राजस्थान के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को साथ में बैठक के लिए जाना पड़ता है तो उसमें गलत क्या है। मेघवाल ने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील है और हर काम को सोच समझ कर कर रही है
बाइट,,, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
