बीकानेर। वाल्मीकि जयंती पर नवल बस्ती शिव बाडी में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर भाजपा के पुनीत ढाल ने विचार रखते हुए कहा कि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की,जो न केवल हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है,बल्कि भारतीय संस्कृति और साहित्य का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी रचनाएं जीवन के मूल्य,धर्म, और नैतिकता का पालन करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं यह संदेश देती है कि कोई भी व्यक्ति अपने कर्मों और प्रयासों से अपनी पहचान और स्थिति बदल सकता है। यह पर्व विभिन्न जातियों और धर्मों के बीच एकता का प्रतीक है और इसे सभी सामाजिक वर्गों द्वारा मनाया जाता है, जिससे एकजुटता की भावना बढ़ती है। चांवरिया ने कहा कि वाल्मीकि जयंती एक प्रेरणा देने वाला पर्व है, जो न केवल महर्षि वाल्मीकि की महिमा को बढ़ाता है, बल्कि उनके द्वारा प्रस्तुत मूल्यों और शिक्षाओं पर भी प्रकाश डालता है।इस मौके पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *