बीकानेर। मोहता रसायनशाला में धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्व ंतरि की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर रसायन शाला इंचार्ज जया रामपुरिया ने ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं आरोग्य प्राप्ति हेतु कामना की। इस दौरान उपस्थित कार्मिकों को अपने संबोधन में कहा कि
भगवान विष्णु के अवतार के रूप में समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत क लश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। सृष्टि में उत्पन्न औषधियों के गुण अवगुण के आधार पर इन्होंने रचना की।आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने वाले वैद्य धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं।
