बीकानेर में आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। साधु संतो के साथ आमजन ने गौशाला में जाकर गाय का पूजन किया। स्वामी विशोकानन्द जी महाराज के साथ आज श्रद्धालुओ ने गाय का पूजन किया। क्योकि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए इसका पूजन भी किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के बाद अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गायों को चराने के लिए लेकर गए थे। तब से यह दिन गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है।
बाइट- स्वामी विशोकानन्द भारती,
