बीकानेर। 13 दिसम्बर को होने वाले बार एसोसिएशन,बीकानेर वर्ष 2024-25 के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन बाद 9 नामांकन पत्र प्रस्तु प्रस्तुत हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि जितेन्द्र सिंह शेखावत, विजयपाल बिश्नोई, विवेक शर्मा, गिरीराज मोहता, बजरंगलाल छींपा, मुबारक अली, वेणुराज गोपाल पुरोहित, लक्ष्मीकांत रंगा, पूनमचंद सिंहमार ने नामांकन प्रस्तुत किये। सभी नामांकन पत्रों की जाँच की गई, जो सभी सही पाये गये। व्यास ने बताया कि नामांकन पत्र वापिस लेने के लिये 09 दिसंबर को 12.30 बजे से 4.00 बजे तक का समय नियत है। आज नामांकन पत्र लेने हेतु चुनाव प्रक्रिया में चन्द्र प्रकाश कुकरेती,सोमदत्त पुरोहित,योगेन्द्र पुरोहित,सत्यपाल सिंह शेखावत मदन गोपाल व्यास,राधेश्याम सेवग, राकेश रंगा,विजयपाल सिंह शेखावत,विनोद पुरोहित,कुलदीप सिंह मेघसर, रोहित खन्ना, राजकुमारी पुरोहित ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।