बीकानेर। जिले में शनिवार सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। अलसुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहने से कुछ दूरी पर भी विजिबिलिटी नहीं थी। जिसके चलते वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम रही। शनिवार को सरकारी ऑफिस बंद होने सुबह की रौनक रही। अत्यावश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। 11 बजे बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। कोहरा छटने के साथ ही ठिठुरन शुरू हुई। लोग सड़कों व गली-मोहल्लों में अलाव तपते नजर आएं।
बादलों में छिपा है सूर्य
पिछले दो दिन से तापमान भले ही बीस डिग्री सेल्सियस के पास है लेकिन सूर्यदेव के दर्शन फिर भी नहीं हुए। शुक्रवार को भी दिनभर बादलवाही रही,जिससे सर्दी का अहसास ज्यादा रहा। वहीं शनिवार को सुबह से साढ़े ग्यारह बजे तक सूर्यदेव अपनी रंगत नहीं दिखा पाए हैं।
