राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत जयपुर से बीकानेर दौरे पर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने व श्री करणी माता मन्दिर, देशनोक के दर्शन हेतु आये। इस दौरान बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. के अध्यक्ष,नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत के साथ मुलाकात कर भंडार प्रधान कार्यालय के प्रांगण का भ्रमण किया एवं भंडार के पूर्व अध्यक्ष,स्वर्गीय विजय सिंह बीदावत की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये तत्पश्चात् वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा की एवं सर्वसमाज के शैक्षणिक,आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में सहकारी संस्थाओं की एवं राष्ट्रीय करणी सेना की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भंडार प्रधान कार्यालय में शेखावत के चर्चा के दौरान प्रदीप सिंह शेखावत,नरपत सिंह शेखावत,विक्रम सिंह काली पहाड़ी,राजेश चावला, राजवीर सिंह रामपुरा, प्रताप सिंह मामडोली, अनिल कुमार जाजड़ा, लोकेन्द्र सिंह जोड़ी, रहमत अली, नरेश राजपुरोहित, राजवीर सिंह खुड़ी, जगदेव सिंह पंवार, पंकज पंवार, मंयक शर्मा,हर्षवर्धन सिंह एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *