पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ विधानसभा में कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज कांग्रेस ने कोटगेट पर मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला फूंका। शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, वीरेंद्र बेनीवाल समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ जो अशोभनीय टिप्पणी की गई वह नितांत गलत है। भारतीय जनता पार्टी की अभी आदत बन गई है कि कांग्रेस के पूर्व नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलना और उनकी अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी । पूरे राजस्थान में और संभवतया पूरे देश भर में आंदोलन चलाया जाएगा।
बाइट,,, बी डी कल्ला
बाइट — यशपाल गहलोत, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष, बीकानेर
