बीकानेर। राजस्थान में हरियाली तीज का उत्सव प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भी महिला अधिकारियों के साथ झूले झूलकर आनंद उठाया। इस दौरान सभी प्रसन्नमुद्रा में दिखे। इस मौके पर शहर भाजपा की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,महिला एवं अधिकारिता विभाग की अनुराधा सक्सेना सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही। बता दें कि प्रदेशभर में हरियाली तीज का उत्सव पर बड़ी संख्या में महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। व्रतधारी महिलाएं निराहार रहकर झूले झूलकर अपने व्रत का पारणा करती है। इस दिन बड़ी संख्या में पार्कों में लगे झूलों पर महिलाएं व बालिकाएं झूला झूलते देखी जा सकती है।