गोसेवा के साथ विधायक डूंगरराम गेदर जी का जन्मदिन मनाया गया ।।
04 सितम्बर 2025। नोखा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केशकाल बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में सूरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्री डूंगरराम गेदर जी का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कंवलीसर स्थित गोशाला पहुँच कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर जन्मदिन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक श्री डूंगरराम गेदर जी के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वक्तव्य देते हुए पूर्व राज्यमंत्री श्री महेंद्र गहलोत ने कहा कि विधायक डूंगरराम गेदर जी सेवा और समर्पण की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। जन्मदिन जैसे अवसरों को गोसेवा और लोककल्याण से जोड़ना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है।
इस मौके पर नोखा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन लीलड़ जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री मूलाराम मेघवाल जी, सरपंच प्रतिनिधि श्री गोरखाराम मेघवाल जी, गोशाला संचालक श्री पंकज शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री गौरीशंकर सैन जी, श्री छगना राम जी कसवां, श्री गोमंद राम जी, श्री बजरंग महाराज जी, श्री नरेंद्र भूरा जी, श्री माणक जी सोनी, श्री भरत कुमार जी, श्री अर्जुन मेघवाल जी, श्री भतू जी सैन, श्री कन्हैया लाल जी, श्री माँगी लाल जी मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे !!
महेंद्र गहलोत
पूर्व राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार
पूर्व अध्यक्ष, केशकाल बोर्ड राजस्थान सरकार

 
                     
                    