बीकानेर में शनिवार को गणेश विसर्जन की धूम हर कहीं नजर आई। इस बार गाड़ियों में सजे-धजे गणेशजी को निकटवर्ती तालाब व सरोवर तक पहुंचाया गया। वहीं कुछ तालाबों में विसर्जन पर पूरी तरह रोक रही। रविवार को बीकानेर में दो तरह के आयोजनों की धूम रही। एक तरफ बड़ी संख्या में लोगों ने अनंत चतुदर्शी का उद्यापन किया,वहीं दिनभर गणेश प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला चला।
गणपति बप्पा मोरिया
शाम पांच बजे तक शहर में हर गली मोहल्ले में गणेश प्रतिमा के साथ निकले। डीजे की धुन पर गणेश वंदना करते लोग नाचते गाते हुए तालाबों के पास पहुंचे। इस दौरान पुरुष व महिलाएं नाचते गाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ गणेश भगवान के विसर्जन के लिए पहुंचे।
