बीकानेर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से देश भर में चलाएं जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आज महिला कांग्रेस की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अब सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का काम जनता के मत का सम्मान करना है,लेकिन अब वही संस्था लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रही है। राहुल गांधी ने जिन तथ्यों के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाया है,उसने भाजपा की सच्चाई उजागर कर दी है।
पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। दो साल में न तो कोई ठोस विकास कार्य हुआ,न ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सही ढंग से अपनाया गया। पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने कहा कि मतदाता सूचियों में गड़बडिय़ां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। लाखों नाम गायब हैं, कुछ समुदायों को चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।कांग्रेस की मांग है कि चुनाव आयोग फोटो सहित मतदाता सूची सार्वजनिक करे, विलोपन और समावेशन सूची भी सबके सामने लाए। साथ ही मतदाता सूची से नाम हटाने और जोडऩे की अंतिम तिथि पहले से घोषित हो और गलत तरीके से नाम हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *