राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तीसरे दिन रविवार को भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। एग्जाम के लिए 55 केंद्र बनाए गए। कड़ी सुरक्षा में चेकिंग कर कैंडिडेट्स को केंद्र पर एंट्री दी गई।आज भी यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। तीसरे दिन भी परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई।कैंडिडेट्स की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। ट्रांसपेरेंट पेन नहीं होने पर उसे भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया। कैंडिडेट्स के गले और हाथों से धागे तो वही महिला कैंडिडेट्स की चुन्नी व जेवरात भी उतरवाए गए।