राजस्थान कांग्रेस के नेता किसान केसरी रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात एक बजे निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उदयरामसर से दो किमी दूर उनके फार्म हाउस में ससम्मान किया गया। पुत्र अतुल डूडी ने उनको मुखाग्नि दी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी लंबे समय से बीमार थे। परिवार के अनुसार वे करीब 25 महीने से कोमा में थे। जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों को मिली। न केवल राजनैतिक गलियारों में बल्कि जिले भर में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मासहित प्रदेश के अनेक नेताओं ने शोक जताया। इससे पहले डूडी के निवास पर उनका शव अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। जहां उनके चाहने वालों ने पुष्प अर्पित कर अपने नेता को श्रद्धाजंलि अर्पित की। डूडी की अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से रवाना हुई। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कंधा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *