बीकानेर
आदि महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आज दिनांक 7.10.2024 को सुबह 9:30 बजे स्थान शिव मंदिर के पीछे नवल बस्ती वाल्मीकि चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती के उपलक्ष पर महर्षि वाल्मीकि विकास समिति के पदाधिकारी गण एवं मोहल्ले के निवासियों ने वाल्मीकि जी की प्रतिमा एवं चित्रण पर पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया जिसमें समिति के अध्यक्ष महेश जी जावा व संयोजक कालूराम जी चावरिया ने रामायण का सार व्यक्त किया समिति के महामंत्री सतीश चांगरा ने वाल्मीकि जी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया समिति की विधि सलाहकार विनोद जी सिसोदिया ने कहा कि वाल्मीकि समाज नशे से दूर रहे व शिक्षा पर जोर देने की बात कही
इसी के साथ जयंती पर गणमान्य लोग जितेंद्र चावरिया ,आत्माराम जी जावा ,सुगनाराम जी चावरिया, जवाहर जी तेजी, रवि चांवरिया ,नथूजी चांगरा, श्याम जी राम जी चांवरिया, धर्मेश जावा, प्रकाश जी जावा , प्रेम जी सारस्वत , विजय कुमार जावा, गोपाल जी गुजराती, सुनील लोहिया, दीपेश लोहिया, अर्जुन गुजराती,पोखर जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे
