बीकानेर। जिले के नापासर थाना अंतर्गत हुए एक हादसे में आधा दर्शन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार महिलाओं को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी मिली है कि किल्चु से नोखा जा रही एक बस पंचायत भवन के पास पलटा खा गई। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई।इनमें से चार गंभीर घायल महिलाओं को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया है। घायल महिलाओं में बालू देवी,पुष्पा देवी,रेवंती ओर सन्तोष कंवर शामिल है। जिनका इलाज चल रहा हैं।