बीकानेर से जगन्नाथ पुरी गंगा सागर सीनियर सिटीजन द्वारा पैदल यात्रा रवाना पारीक चौक भेरू कुटिया से दिनांक 15/12/24 सुबह 9.15 बजे यात्रा लगभग 90 दिनों की होगी ये इनकी 8वी यात्रा है
यात्रा में आने वाले प्रमुख धार्मिक स्थान देशनोक पुष्कर जी साँवरिया सेठ महाकाल उज्जैन काल भेरू ओंकारेश्वर महादेव गंगासागर होते हुए जगन्नाथ पुरी में यात्रा सम्पन्न करेगे
यात्रा धनराज तिवाडी की नेतृत्व में रवाना हुई
पैदल यात्रा में पूनमचंद भाटी बाबूलाल जी संग्राम जी जगदीश जी उर्फ लाल बाबा गिरधारी जी रवि जी केदार जी सुथार कमल जी अग्रवाल पुरूषोत्तम उपाध्याय मोहन जी कुम्हार केदार जी अग्रवाल पत्नी सहित बाड़मेर के यात्री नारायण जी सोनी केदार जी सोनी कुम्भा राम जी सोनी साथ मे सेवादार
मनोज महेंद्र कैलाश रघु और स्वरूप जी सभी यात्री को पंडित बृज रतन शर्मा पार्षद सुशील व्यास अजय सिंह विप्र फाउंडेशन के प्रदेस सचिव नारायण पारीक श्री नारायण अचार्य मनोज व्यास संजीव सुरेंदर डागा मोहन लाल तिवाडी राजू सिंह ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया
