बीकानेर
स्कूली व कॉलेजी बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा चक्र’ के तहत
राजस्थान पुलिस की तीसरी बटालियन की ओर से चलाए गए आत्म सुरक्षा का 60 दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें 200 बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षित बालिकाओं को आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्रशिक्षित बालिकाओं ने आत्मरक्षा से संबंधित डेमो भी दिया। साथ ही साथ इन बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी भी प्रदान की गई। बटालियन की कमांडेंट ने बताया कि अभियान का मकसद है बढ़ते अपराध और तकनीकी धोखाधड़ी के युग में युवाओं को सजग, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
