मरुधरा में हरियाली के शिल्पकार थे भीमसेन चौधरी
बीकानेर सहित जिलेभर में 102 वां जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
बीकानेर।
मरुधरा की तपती रेत में हरियाली का स्वप्न देखने और उसे साकार करने वाले किसान नेता भीमसेन चौधरी शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचागत विकास के क्षेत्र में एक क्रांति के सूत्रधार थे। वे सही मायनों में इस क्षेत्र में हरित क्रांति व श्वेत क्रांति के अग्रदूत माने जाते हैं। यह बात पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने सोमवार को बीकानेर स्थित भीमसेन चौधरी सर्किल पर आयोजित 102 वें जन्मदिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।
पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के 102 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि खेतों में हरियाली और गांव-ढाणी तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने में भीमसेन चौधरी ने जीवनभर अथक प्रयास किए। उन्होंने दशकों पहले रेत के समंदर में हरियाली लाने का सपना देखा और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लिफ्ट करवाकर उसे धरातल पर साकार कर दिखाया। यह उनकी दूरदृष्टि और संघर्ष का ही परिणाम था कि आज मरुधरा का स्वरूप बदला हुआ दिखाई देता है।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध गांधीवादी अर्जुन राम कूकणा एवं रामपाल महाराज द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना एवं संकीर्तन करवाया गया। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर भीमसेन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल, श्रवण रामावत, शिवलाल गोदारा, पूर्व उपप्रधान भंवरलाल गोदारा, खाजूवाला से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुषमा बारूपाल, बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा, धर्मचंद चौधरी, मनोज चौधरी, इंदिरा गांधी नहर राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, एडवोकेट सत्यपाल सहू, पूर्व आरएएस सुभाषचंद्र चौधरी, बीरबल सिंह चौधरी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी, डॉ उदय भान, किसान छात्रावास रानी बाजार के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, विशाल सिंह बेनीवाल, गोविंदराम मूंड, शेरुशाह, डी.सी. गहलोत, जीवन सिंह चौधरी, हजारी राम लेघा,
ईसीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़, शर्मिला पंचारिया, भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल राम कूकणा, धर्मचंद चौधरी, सुखराम गोदारा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के.के. सिंह,
रामदयाल गोदारा, राम कैलाश गोदारा महेंद्र गोदारा, मूलाराम मांझु, मूलाराम जाखड़, हनुमान कुकणा, भंवरलाल पडिहार, राजाराम जांगू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, जसवंत सिंह स्योरण, रेवंत राम कूकणा, सूंदरलाल मूंधड़ा, राजेंद्र भार्गव, हजारी राम लेघा, नारायण दान बीठू, ईंदर सिंह भाटी, मिलापचंद धतरवाल, रघुनाथ बेनीवाल, दुलाराम बेनीवाल, दुलीचंद बेनीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न समाजों के लोगों ने भीमसेन चौधरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *