बीकानेर। शहर के प्रमुख राजीव गांधी मार्ग पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगे खोखों पर बुलडोजर चलाया। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई खोखों को सीज किया गया, जबकि कुछ को मौके पर ही हटाया गया।निगम अधिकारियों के अनुसार राजीव गांधी मार्ग पर लंबे समय से अवैध खोखे लगे हुए थे। इन्हें पहले भी नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बार-बार की अनदेखी के बाद निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र हाल के समय में असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा था, जिससे आमजन की आवाजाही और सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई की।
निगम की इस कार्रवाई से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। वहीं, अचानक हुई कार्रवाई से खोखा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *